लक्ष्य के सापेक्ष मूल्यांकन
- नवनीत सिंह*
प्रत्येक व्यक्ति जीवन में सफलता हासिल करना चाहता है । किसी उद्देश्य को पूरा करना भी सफलता का परिचायक है । सरल शब्दों में सफलता का आशय लक्ष्य को प्राप्त करना है । कोई भी लक्ष्य निर्धारित करने से पहले लक्ष्य के सापेक्ष अपना मूल्यांकन करना जरूरी है । अगर आप स्वयं को लक्ष्यानुरूप पाते हैं तो उस दिशा में कदम बढ़ा सकते हैं। ऐसा करने से यह महसूस होगा कि लक्ष्य के लिए अपेक्षित है या नहीं । लक्ष्य निर्धारित करने के बावजूद इसे प्राप्त करने के लिए स्व -प्रतिबद्धता अति महत्वपूर्ण है साथ ही साथ समयबद्ध कार्ययोजना भी आवश्यक है ।
सफलता को इच्छा एवं प्रयासों का समन्वय बताया गया है अर्थात व्यक्ति का लक्ष्य है जिसे वह प्राप्त करना चाहता है । मनुष्य की कल्पना की उड़ान असीमित है । अतः जो भी लक्ष्य निर्धारित करें वह वास्तविक एवं व्यवहारिक हो और जीवन में लक्ष्य की सफलता इस तथ्य की भविष्य में पुष्टि करेंगे ।
ये भी ध्यान रखना चाहिए कि लक्ष्य स्वयं की प्रकृति के अनुकूल हो, यह स्व -ज्ञान का भी स्वतः प्रमाण है । सफलता प्राप्ति का सबसे उत्तम माध्यम आत्मविश्वास है , नकारात्मक विचार ऐसी बाधा है जो संभवतः न सिर्फ लक्ष्य को असफल बल्कि स्व -मूल्यांकन की प्रक्रिया को भी ध्वस्त कर सकती है । जरूरी यह है कि आपके प्रयासों और लक्ष्य के बीच एक समन्वय होना चाहिए और यह इस बात पर निर्भर करता है कि आप व्यवस्थित ढंग से कार्य करने को कितना महत्व देते हैं । क्रोध ,आलस्य ,अनावश्यक तनाव जैसी दुष्प्रवृत्तियाँ दूर हैं तो आप अच्छे ढंग से कार्य कर सकते हैं । मित्रों ,परिवार के सदस्यों तथा शिक्षकों आदि के साथ अच्छा ताल-मेल होना चाहिए ताकि आवश्यकतानुसार उनका सहयोग मिल सके । समय का सही ढंग से उपयोग करना सफलता के लिए काफी महत्वपूर्ण है । समय का सही एवं रचनात्मक उपयोग सफलता की गारण्टी है । विश्राम एवं मनोरंजन भी महत्वपूर्ण है ताकि आप स्वयं में शारीरिक एवं मानसिक स्फूर्ति का अनुभव करें ।
प्रायः सफलता का मार्ग लम्बा और कठिनाइयों से भरा होता है लेकिन ये याद रखना चाहिये कि एक सफलता ही दूसरी सफलता के लिए आपका मार्ग प्रशस्त करेगी तथा समाज में नयी पहचान दिलायेगी ।
अतः "उठो जागो और तब तक मत रुको , जब तक लक्ष्य की प्राप्ति ना हो जाये " (स्वामी विवेकानंद }
*बी. ए. (प्रथम वर्ष )
हरिश्चंद्र पी. जी. कॉलेज ।
Good sir
ReplyDeletenice
ReplyDelete